उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar….थारू समाज की संस्कृति उत्तराखंड की धरोहर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

नानकमत्ता (उधमसिंहनगर)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।



शनिवार को समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन भूमि पर महाराणा प्रताप का स्मरण राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उन्होंने महाराणा प्रताप को भारत की आन-बान और स्वतंत्रता चेतना का प्रतीक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।



मुख्यमंत्री ने थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराओं, लोकगीतों और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली को उत्तराखंड की अमूल्य विरासत बताया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में जनजातीय परिवारों को लाभ मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रावासों, आश्रम पद्धति विद्यालयों और आईटीआई संस्थानों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।



उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आजीविका मिशन और वन धन केंद्रों के जरिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।

ad12



इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मौके पर विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *