उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….शिवराज सिंह चौहान की किताब के लोकार्पण में शामिल हुए धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन- नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने इस पुस्तक समाज के लिए प्रेरणादायक कृति बताया। कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न दायित्वों के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों का सजीव और भावनात्मक वर्णन किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सुशासन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के पहलुओं को प्रस्तुत किया गया है।

ad12

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *