Uttarakhand News…कैबिनेट मंत्री से अफसरों को सख्त निर्देश|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री रावत ने कहा कि अल्केश्वर घाट धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां विकसित की जा रही सुविधाओं से नागरिकों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

वहीं, कैबिनेट मंत्री ने टैक्सी एसोसिएशन पदाधिकारियों से परिवहन व्यवस्था और संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस दौरान टैक्सी संचालकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। रावत ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

रावत ने खिर्सू क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की बैठक में उनसे गांवों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि नशा और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी है। युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
