Uncategorized

ऋषिकेशः दूनमार्ग पर EV चार्जिंग स्टेशन Start|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। योगनगरी में अब इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करना आसान होगा। बालाजी बागीचे के समीप परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और मेयर शंभू पासवान ने चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था बढ़ाने का संकल्प को दोहराया गया।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से स्थानीय नागरिकों के साथ ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ शहर आधुनिक एवं हरित ऊर्जा आधारित विकास की दिशा में एक मजबूत कदम आगे बढ़ाएगा।

ad12

कार्यक्रम में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकान्त भट्ट, अमन कुमार, पार्षद भगवान सिंह पंवार, रीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *