पौड़ी| 7158 पंजीकृत दिव्यांगों के बन रहे विशिष्ट पहचान पत्र| कमल उनियाल की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, पौड़ी, कमल उनियाल


जनपद पौड़ी मंे 7158 दिव्याँग पंजीकृत है जिनके विशिष्ट पहचान पत्र बनाये जाने का कार्य दिव्याँग पुनर्वास केंद्र के द्वारा किया जा रहा है। 6895 दिव्याँग जनो के आवेदन आनलाइन हो चुके हैं। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कार्यक्रम में यह जानकारी साझा की गयी। इस मौके पर दिव्यांगजनों के अधिकारों की भी विस्तार से जानकारी दी गयी।


दरअसल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्याँग पुनर्वास केंद्र जिला पौडी के डी०ए०वी० इंटर कालेज में छात्र, छात्राओं एवम शिक्षको द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला दिव्याँग पुनर्वास केंद्र पौडी के नोडल अधिकारी धरमेद्र पवांर के ने छात्र-छात्राओं को दिव्याँगता के प्रकार तथा साथ साथ दिव्याँगजनों के अधिकारो के बिषय में जानकारी साक्षा की। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि जनपद मंे 7158 दिव्याँग पंजीकृत है जिनके विशिष्ट पहचान पत्र बनाये जाने का कार्य दिव्याँग पुनर्वास केंद्र के द्वारा किया जा रहा है। 6895 दिव्याँग जनो के आवेदन आनलाइन हो चुके हैं। जिला दिव्याँग पुनर्वास केंद्र 2021से संचालित किया गया है जिसके माध्यम से कुल 64 दिव्याँगजनांे को कृत्रिम उपकरण जैसे छडी, बैशाखी, कान की मशीन व्हील चेयर वाँकर दिये गये0 हैं जिसमे 02 को कृत्रिम अंग ०5 को स्वरोजगार हेतु आवेदन किया गया है।

ad12


इस बिषय पर उन्होंने कहा कि दिव्याँगजनो को जनपद सतर पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी जिला दिव्याँग पुनर्वास केंद्र द्वारा प्रस्तावित है। पुनर्वास केंद्र में दस से छः बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं इस मोकै पर डी०ए०वी० इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुमंत नेगी दिव्याँग पुनर्वास केंद्र की हिमानी भंडारी, प्रीति लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *