उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….CM ने विकास कार्यों के लिए किया बजट मंजूर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी। इनमें सड़क निर्माण व सुधारीकरण, मंदिरों और मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, सिंचाई गूल और सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी व इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए ₹55.16 लाख, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आर्यनगर वार्ड-9 मं् आंतरिक सड़कों, नालियों व सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹56.76 लाख और गदरपुर क्षेत्र में गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक मार्ग सुदृढ़ीकरण के लिए ₹242.38 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में सीसी व इंटरलॉकिंग रोड निर्माण के लिए ₹249.32 लाख स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में ₹161.20 लाख जारी करने की मंजूरी दी गई है। वहीं, डोईवाला क्षेत्र में जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला तक सड़क निर्माण के लिए ₹98.75 लाख की स्वीकृति के साथ ₹59.25 लाख प्रथम किस्त के रूप में मंजूर किए गए हैं।

पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र में रसैपाटा स्थित भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹59.57 लाख, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ क्षेत्र के चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹49.94 लाख, चम्पावत के ढकना बडोला में ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के विकास के लिए ₹109.88 लाख और चमोली के कर्णप्रयाग में कर्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹99.71 लाख स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें ₹59.82 लाख प्रथम किस्त के रूप में मंजूर किए गए हैं।

नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिए ₹100 लाख की स्वीकृति के साथ ₹60 लाख प्रथम किस्त जारी करने का अनुमोदन किया गया है। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक स्थित फिताड़ी गांव में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹107.98 लाख, देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र में कारगी चौक पर जाट भवन निर्माण के लिए ₹125 लाख और किच्छा में पंत कृषि विश्वविद्यालय परिसर की शेष सड़कों के सुधारीकरण के लिए ₹422.11 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

ad12

इसके अलावा डीडीहाट में थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग के उच्चीकरण के लिए ₹111.92 लाख और चम्पावत में सिंचाई गूल निर्माण के लिए ₹95.01 लाख मंजूर किए गए हैं, जिसमें ₹57 लाख प्रथम किस्त के रूप में स्वीकृत किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *