उत्तराखंडसंपादकीय

हेमकुंट साहिबः गुरुद्वारे तक पहुंची सेना और सेवादारों की टीम|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

जोशीमठ। गढ़वाल हिमालय स्थित पवित्र हेमकुंट साहिब में यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल हुई है। भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट फील्ड कंपनी (9 माउंटेन ब्रिगेड) की टीम और गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सेवादार संयुक्त रूप से गुरुद्वारा परिसर तक पहुंच गए हैं।

संयुक्त टीम ने अरदास के बाद गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स के द्वार खोल दिए, जिससे अब वे यहीं रहकर लगातार कार्य कर सकेंगे। इससे पहले टीम को हर शाम घांघरिया लौटना पड़ता था, जिससे कार्य में बाधा आती थी। अब टीम हेमकुंट साहिब से अटलकोटी ग्लेशियर प्वाइंट तक नीचे की ओर ट्रैक को चौड़ा करने का कार्य करेगी। इस पहल से तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग अधिक सुगम और सुरक्षित बनने की उम्मीद है।

भारतीय सेना पिछले कई दशकों से हिमालय की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में इस सेवा कार्य को निरंतर अंजाम देती आ रही है, जिससे हेमकुंट साहिब यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाया जा सके। गुरुद्वारा प्रबंधन ने सहयोग के लिए भारतीय सेना और सेवादारों का आभार जताया है।

ad12

बता दें, हेमकुंट साहिब समुद्र तल से लगभग 4,632 मीटर (15,200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक प्रमुख सिख तीर्थस्थल है, जो बर्फ से ढंके पर्वतों और एक स्वच्छ झील से घिरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *