उत्तराखंडसंपादकीय

Doon की सड़कों पर भाजपा महिला मोर्चा ने दिखाया आक्रोश|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित जनआक्रोश पदयात्रा प्रदेशभर से आई महिलाओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ हुंकार भरी। रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।

परेड ग्राउंड से शुरू जनआक्रोश पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इससे पूर्व जनसभा में सीएम धामी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष का दोहरा और विरोधाभासी चेहरा सामने आ चुका है। एक तरफ विपक्ष महिलाओं की बात करता है, तो दूसरी तरफ संसद में इस ऐतिहासिक अधिनियम की राह में रोड़े अटकाने का प्रयास करता है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की जागरूक मातृशक्ति विपक्ष की इस गुमराह करने वाली राजनीति को समझ चुकी है। देवभूमि से उठी यह आवाज अब पूरे देश में गूंजेगी।

\

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का यह रवैया देश की आधी आबादी के अधिकारों पर प्रहार है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर है।

ad12

उन्होंने बताया कि अगले दस दिनों तक प्रदेशभर में महिला जनाक्रोश पदयात्राएं आयोजित कर कांग्रेस के रवैये के खिलाफ महिलाएं आवाज उठाएंगी। महिलाओं और युवतियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए इस आवाज को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *