करवा चौथ की शुभकामनायें| पेश है आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। धन की  कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। बैंक लोन आदि  ऋण लेने में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। घर में मांगलिक उत्सव की संभावना बन रही है। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको आपकी विशेष प्रतिभा लाभ   मिल सकता है।         

     वृष राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की तुलना में काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सिद्धि से ख़ुशी मिलने का योग बन रहा है। कामकाज के सिलसिले में भ्रमण का योग बन रहा है। करियर से जुड़े लोगों अथवा संस्थाओं से व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। 


     मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आपके रुके हुए व प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी।लाभ के साधनों में वृद्धि की अच्छी संभावना बन रही है। कुछ नए व्यापारिक संबंध भी बन सकते हैं। यद्यपि मनोरंजक विषय-वस्तुओं आदि में धन खर्च भी संभव है।

     कर्क राशि- आज का दिन आपके उप्लब्धिकारक रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में अपेक्षित धन लाभ की संभावना बन रही है। रुके हुए पैसों की प्रबल संभावना बन रही है। यदि आप किसी महत्वकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

       सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे,हालाँकि आज आपको कामकाज में थोडी-बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यद्यपि  करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं भी बन सकती है। अधिकारी वर्ग से काम निकालने में आप सफल होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है।


     कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति  चलते रहेंगे।धन लाभ की संभावना बन रही है। आपके सोचे हुए व प्रस्तावित कार्य  हल होंगे। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी वर्ग व प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से कार्य हल होंगे। सन्तान संबंधी बाधाएं दूर होती हुई दिखाई देगी। 

       तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन आज आपको जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आजमाने से बचना चाहिए। धन प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालाँकि रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप कहीं रिश्ता जोड़ रहे हैं, तो जल्दबाज़ी से बचें।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। प्रेम विवाह में आने वाली अनअपेक्षित बाधाएं दूर होंगी। भाग्य का साथ होने से आपके कुछ सोचे हुए कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी की तरफ से ख़ुशी मिलेगी। पति-पत्नी के बिगड़े रिश्तों में  सुलह की बहुत अच्छी संभावना बन रही है।।  

      

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण  संभव है। आपके महत्वपूर्ण कार्य बनने शुरू होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य सुधरने शुरू हो सकते हैं।      

         

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर को लेकर आपकी अपेक्षाएं हल  होंगी। कार्यस्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध वैवाहिक जीवन में बदल सकता है। आज आपके मन-मस्तिष्क में करियर संबंधी कुछ नये व उन्नतिकारक विचार भी आ सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से भी संबंध स्थापित हो सकते हैं। संतान की ओर से ख़ुशी मिलेगी।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपके कुछ रुके हुए कार्य बन सकते हैं। परिचितों से सहयोग मिल सकता है। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। लेक़िन व्यर्थ के कार्यों व व्यर्थ भ्रमण की संभावना भी बन रही है।अतः आज आपको दैनिक कामकाज को अधिक महत्व देना चाहिए।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य संतोषजनक ढ़ंग से व्यतीत होंगे।विशेष प्रयत्नों से आपके महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। आज आपका आत्मविश्वास व विचार शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है। करियर संबंधी मामलों में आप कोई बहुत अच्छा निर्णय ले सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *