उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…चारधाम यात्राः ट्रांजिट कैंप में व्यापक तैयारियां, प्रशासन Alert |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। अक्षय तृतीया के पर्व 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। डीएम सविन बंसल ने ट्रांजिट कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए ट्रांजिट कैंप में 24 और आईएसबीटी में 6 काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 30 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं, जो दिन-रात होटल, धर्मशाला और आश्रमों में ठहरे यात्रियों का पंजीकरण करेंगी। यात्रियों के ठहराव के लिए 7100 बेड की व्यवस्था चिन्हित की गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांजिट कैंप में बड़ी स्क्रीन पर होटल और धर्मशालाओं की उपलब्धता की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही 24×7 इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जबकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अलग कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेंगे। ऋषिकेश और हरबर्टपुर में कुल 6 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *