Pauri…… ” श्री डांगा नागराजा ” में उमड़ा आस्था का सैलाब| मनवांछित फल की कामना| जगमोहन डांगी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल
असीम आस्था का केंद्र श्री डांडा नागराजा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। असीम आस्था व विश्वास के साथ भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर मनवांछित फल की कामना की। धर्म-अध्यात्म की जय-जयकार के जयघोषों के बीच भक्ति रस की ऐसी गंगा बही कि भक्तजन इसमंे गौते लगाते रहे। धर्म-अध्यात्म के इस रंग के साथ ही लोक संस्कृति का रंग ऐसा घुला कि दिल बाग-बाग हो उठा।

अपने पौड़ी जनपद में प्रतिष्ठित डांडा नागराजा मंदिर असीम आस्था का केंद्र है। बुधवार को यहां कौथिग का आयोजन हुआ तो सुबह ही भक्तों की आवक शुरू होने लगी और दिन चढ़ने के साथ ही भक्तों की संख्या में खासा इजाफा होता गया। दीशा-ध्यांणी के साथ ही प्रवासियों की उपस्थिति भी इस कौथिग में देखी गयी। सकल मनोरथ सिद्धि की कामना के साथ ही भक्तों ने मंदिर में माथा टेका।
जयघोषों व जयकारों की दिव्य ध्वनियों के बीच यहां लोक संस्कृति भी साक्षात रूप में प्रकट होती दिखी। इस मौके पर शिव पार्वती, राधा कृष्ण जी का नृत्य मन भावन सावन कर गया।

बीते सालों की तरह इस साल भी लोक गायक मुकेश कठैत, मनीष लखेड़ा, धनराज शौर्य, शिवांगी शर्मा आदि साथी कलाकारों ने एक से एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिस से मंदिर परिसर पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
पौड़ी जनपद के कंडवालस्यंू पट्टी स्थित सिद्धपीठ डांडा नागराजा मंदिर में हर वर्ष बैशाख के दूसरे दिन यह मेला आयोजन होता है। श्री डांडा नागराजा मंदिर परिसर में मेला का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी श्रीमती रचना बुटोला एवं क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी प्रवासी अतिथि अरुण भट्ट, श्री डांडा नागराजा धर्म क्षेत्र के अध्यक्ष सुभाष देशवाल ने किया । इसके अलावा विशेष अतिथि में कोट ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली, ज्येष्ठ प्रमुख कोट उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाई,खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी,पूर्व प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा नेगी,समानसेवी आनंद सिंह नेगी समाजसेवी विनोद धनोसी सहित क्षेत्र के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे ।
श्री डांडा नागराजा मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली ने बताया कि मंदिर समिति ने मिले आयोजन को लेकर जिला प्रशासन को पूर्व में अगवत करवा दिया था जिसमें प्रशासन से हर वर्ष की तरह सहयोग किया ।


जिसमें खासकर जिलाधिकारी पौड़ी का आभार व्यक्त किया है। वर्षाे की तरह डांडा नागराजा के भक्तो द्वारा चार अलग अलग जगह पर विशाल भंडारे की व्यवस्थाएं भी बना रखी थी। मेला को सफल सहयोग और सम्पन करवाने में श्री डांडा नागराजा धर्म क्षेत्र पुजारी गणेश देशवाल, किशोर देशवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली,उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट,राजेंद्र प्रसाद बिजलवाण पूर्व अध्यक्ष शशिकांत चमोली,रणवीर सिंह,महवीर सिंह रावत ,विनोद देशवाल देवेंद्र कुकरेती,सुमन रावत गुमान सिंह रावत, देवेंद्र कुकरेती, बीरेंद्र प्रसाद भट्ट,नत्थी सिंह रावत,शेर सिंह रावत, हेमंत सिंह,आदि मौजूद रहे टीम में मेला परिसर सुरक्षा व्यवस्था में देवप्रयाग थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत की टीम मेला स्थल पर मुस्तैद दिखी। मंच संचालन पूर्व प्रधान अजय डोभाल ने किया।
