उत्तराखंडसंपादकीय

शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के अद्वितीय बलिदान को किया याद| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। शहीदी दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के अद्वितीय बलिदान को भी यादय किया।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और सरदार जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि इन क्रांतिकारियों का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि भगत सिंह समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित भारत का सपना देखते थे।

ad12

उन्होंने युवाओं से इन वीरों के आदर्शों, साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को आत्मसात करने का आह्वान किया। मौके पर मनोज गुसाईं, भूपेंद्र राणा, राजेंद्र कोठारी, गौरव यादव, अमनदीप सिंह, अमित उप्पल, दीपक जैन, तरूण प्रभाकर, विकास अत्री, सोनू कुमार, वरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *