uttarakhand News…“ नर्सिंग परिप्रेक्ष्य में मधुमेह: शिक्षा, सशक्तिकरण एवं रोगी अधिकारिता ” विषय पर कार्यशाला |Clickकर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
एम्स, ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में “ नर्सिंग परिप्रेक्ष्य में मधुमेह: शिक्षा, सशक्तिकरण एवं रोगी अधिकारिता” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एससी ऑनर्स नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

सोमवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि एम्स, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों के तौर पर संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रो. सौरभ वार्ष्णेय एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्य श्री बलिजा शामिल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में दीर्घकालिक रोगों के प्रबंधन में नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. स्मृति अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में आयोजन सचिव के तौर पर श्री मनीष शर्मा, सहायक प्राध्यापक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यशाला में बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मधुमेह प्रबंधन, रोगी शिक्षा एवं देखभाल से संबंधित ज्ञान और कौशल को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को मधुमेह बीमारी से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गई, साथ ही ग्लाइसेमिक नियंत्रण की निगरानी, उपचार पद्धतियां, सुरक्षित इंसुलिन प्रशासन एवं जटिलताओं के प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।
साथ ही, प्रतिभागियों के लिए इंसुलिन प्रशासन एवं डायबिटिक फुट केयर पर प्रायोगिक सत्रों का आयोजन भी किया गया।

कार्यशाला के अंतर्गत प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। कार्यशाला में मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉक्टर अनीता कंसल ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम का समापन पर आयोजित वेलिडिक्टरी सत्र में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की गई।