उत्तराखंडसंपादकीय

शेयर बाजार धड़ाम…… सेंसेक्स 1710 अंक टूटा, निफ्टी में 477 अंक की गिरावट |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस Share Market news
होली की शुभकामनायें। इस बीच शेयर बाजार से परेशान करने वाली खबर आयी है। खबर यह कि शेयर बाजार के बाजे बजे हुये हैं। वजह, ईरान के साथ चल रही जंग मनी जा रही है। इस जंग का सीधा असर शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि सेंसेक्स में 1710 अंकों की गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी 477 अंक नीचे गिरा है। Share Market news


Share Market news मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के साथ चल रही जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। Share Market news


मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। सुबह लगभग 9रू17 बजे निफ्टी 50 करीब 517 अंक यानी लगभग 2.06 फीसदी टूटकर 24,344 के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, सेंसेक्स भी करीब 1,700 अंक या 2.17 फीसदी गिरकर 78,596 के स्तर तक आ गया।

ad12

Share Market news शेयर बाजार में कमजोरी का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत रहे। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी बाजारों पर भी नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। निवेशकों को आशंका है कि अगर हालात और बिगड़े तो तेल की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जानकारों का कहना है कि इसी अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और कीमतें लगभग 5,174 डॉलर के आसपास पहुंच गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *