Laldhang Samachar @ यहां गुलदार ने हमलाकर घायल किया तो वहां डरा रहा है भालू |अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा, लालढांग
लालढंाग क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहल-कदमी से ग्रामीण डरे-सहमे हुये हैं। यहां निरंतर अंतराल के बाद जंगली जानवर मुसीबतें खड़ी कर रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। यहां पीली पड़ाव क्षेत्र में भालू की चहल-कदमी से ग्रामीण डरे हुये हैं तो पीली पड़ाव से गैण्डीखाता बाइक से जा रहे दो ग्रामीणों पर गांव से कुछ ही दूरी पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायलावस्था में उपचार हेतु श्यामपुर में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।

File photo
बताया गया है कि शनिवार की शाम को मंजीत सिंह 38 वर्ष व चरण सिंह 45 वर्ष पीली पड़ाव से गैण्डीखाता गेहूं के लिए खाद लेने के लिए जा रहे थे कि जंगल से निकल गुलदार ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। वहीं से गुजर रहे वाहन के चालक व ग्रामीण वहां पहुंचे तब जाकर गुलदार वहां से भाग निकला।जिसमें मंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु श्यामपुर निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।चरण सिंह को मामूली चोटे आई।ग्राम प्रधान शशि झंडवाल ने बताया कि गांव में जंगली जानवरों का हर समय खतरा बना रहता हैं।गांव में दो ग्रामीणों पर गुलदार के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्राम प्रधान ने बताया कि वन चौकी से कुछ ही दूरी पर गुलदार के हमले की घटना हुई हैं मेरे द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है लेकिन उसके बाद भी वन विभाग घटना से अंजान बन रहा हैं। श्यामपुर रेंजर विनय राठी ने गुलदार के हमले की घटना को लेकर बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं।
लालढांग।पीली पड़ाव गांव में पिछले कई दिनों से भालू का मूवमेंट दिखाई दे रहा हैं। आबादी क्षेत्र में ही भालू दस्तक दे रहा हैं। जंगल से लगा कालेराम के खेत में कालेराम ने मधु मक्खियां पाल रखी हैं।भालू मधु मक्खियां की तलाश में खेत में आ रहा हैं।

File photo

ग्रामीण सुरेन्द्र सिंह ने बताया पिछले एक माह से आबादी क्षेत्र में भालू दिन में भी आ जाता पूरे गांव में भालू घूमता है। यहां तक की भालू घरों में घुस जाता हैं।जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।ग्राम प्रधान शशिपाल सिंह झंडवाल ने बताया कि गांव में जंगली जानवरों की आबादी क्षेत्र ने रुकने का नाम नहीं ले रही।पहले गुलदार व हाथी की आवाजाही से परेशान थे लेकिन पिछले एक माह से भालू ने भी गांव ने दस्तक दे दी।जिससे गांव के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।श्यामपुर वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी ने बताया कि गांव खेत में एक किसान ने मधु मक्खियां की पेटी रखी हैं जिससे भालू पेटी में रखी मधु मक्खियां की वजह से आ रहा हैं।किसान को मधु मक्खियां की पेटियों को हटाने के लिए कहा गया है ताकि भालू लो गांव में आने से रोका जा सके।
