उत्तराखंडसंपादकीय

Doon Samachar….ISBT को मिली जाम से राहत, वर्षों बाद खुला निकासी गेट |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई है। लंबे समय से बंद पड़ा आईएसबीटी का निकासी गेट फिर से खोल दिया गया है। गेट पर अवैध और अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

पूर्व में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निकासी गेट बंद होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल खोलने के निर्देश दिए थे। डीएम की सख्ती का असर यह रहा कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेट को खोल दिया। वहां स्थापित अस्थायी चुंगी व अन्य अवैध ढांचों को हटाया गया। वर्तमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें इसी निकासी गेट से सुचारु रूप से बाहर निकल रही हैं, जिससे आईएसबीटी परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव में कमी आई है।

इसके साथ ही आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात बाधित कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के पुराने और खाली पड़े कार्यालय भवन को भी जिलाधिकारी के निर्देश पर ध्वस्त कर दिया गया है। दिल्ली और यूपी के लिए अलग निकासी गेट खुलने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हो गई है।

इसके अतिरिक्त फ्लाईओवर के नीचे बने अव्यवस्थित कट को बंद कर सुव्यवस्थित और सुरक्षित कट बनाने और कलर पार्किंग के निर्माण के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिए गए हैं। आईएसबीटी सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर टाइल्स बिछाकर पार्किंग निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

ad12

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को स्थायी रूप से जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *