Happy New Year 2026: जश्न की शाम रिकॉर्ड छलके ” जाम ‘”|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

साल 2025 के आखिरी दिन की शाम बेहद खास रही। साल 2025 की विदाई और नये साल 2026 के आगमन की खुशी में जमकर जाम छलके वो भी कायदे-कानून के दायरे में। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आबकारी विभाग ने जश्न की शाम के लिए वन-डे बार लाइसेंस देने की ऑनलाइन सहूलियत दी जिस पर रिकॉर्ड तोड़ 600 से अधिक आवेदन आए।

मीडिया रिपोर्ट मेें आगे बताया गया है कि पिछले साल तक जश्न के लिए 300 के लगभग वन-डे बार लाइसेंस जारी हुए थे। इस साल बार लाइसेंस की संख्या में दोगुना इजाफा होने से जाहिर है कि नए साल के स्वागत का जश्न व उल्लास पिछले साल से बहुत ज्यादा अधिक रहा।

बताया जा रहा है कि पिछले साल तक जश्न के लिए 300 के लगभग वन-डे बार लाइसेंस जारी हुए थे। इस साल बार लाइसेंस की संख्या में दोगुना इजाफा होने से जाहिर है कि नए साल के स्वागत का उल्लास पिछले साल से कहीं ज्यादा रहा। कुल आवेदन में 400 के लगभग आवेदन देहरादून और नैनीताल से हुए हैं। बाकी हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर से हुए।इस साल सबसे ज्यादा आवेदन नैनीताल और देहरादून से आए।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि साल 2026 के स्वागत और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए आबकारी विभाग ने एक दिवसीय बार लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था के शीघ्र निस्तारण पर जोर रखा, परिणामस्वरूप विभाग को 600 से अधिक रिकॉर्ड आवेदन मिले हैं, जिन पर देर शाम तक कार्यवाही पूरी हो चुकी थी।

ad12

यह आवेदन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच आए। वन-डे बार लाइसेंस नियम कायदों के दायरे में दिए जाते हैं जिससे अवैध शराब या अवैध बार पर लगाम लगने से न सिर्फ विभाग के राजस्व में वृद्धि होती है बल्कि कानून व्यवस्था के साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहती है। बार लाइसेंस के जरिये आयोजित कार्यक्रमों में सुरक्षा मानक शामिल रहते हैं।
लाइसेंस की शर्तों में स्पष्ट उल्लेख होता है कि कार्यक्रम स्थल पर आग से बचाव की पूरी जिम्मेदारी आयोजक की रहेगी। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बार और रेस्टोरेंट मालिकों को पर्याप्त पार्किंग सुनिश्चित करनी होगी। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आबकारी विभाग का स्टाफ देर रात तक गश्त पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *