Kaljikhal News…बहुउद्देशीय शिविर मेें आयीं 30 शिकायतें, चार दिव्यांग प्रमाण पत्र व 12 दिव्यांगों को उपकरण वितरित| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी की Report

पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल मुख्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौडी़ द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए।


इस दौरान सीजेएम शहजाद ए वाहिद, सीनियर सिविल जज अमित भट्ट,और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम द्वारा विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया गया ।


इसके बाद विकासखंड सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय का द्वीप प्रचलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान इंटर कॉलेज कल्जीखाल और कांसखेत के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कांसखेत के छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह और नशे के प्रति जागरूक करने के लिए नाटक का भी मंचन किया ।


बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की 30 शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान चार दिव्यांग प्रमाण पत्र व 12 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए । वही विकासखंड कल्जीखाल के वादमुक्त गांव के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए । सीजेएम शहजाद ए वाहिद बहुत देसी शिविर को ग्रामीणों के हित में बताया और इसके साथ कानूनी जानकारी भी दी । सीनियर सिविल जज अमित भट्ट ने उपस्थित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण को गरीबों के हित में बताया ।

ad12

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज नाजिश कलीम द्वारा गढ़वाली में अपना संबोधन किया गया और शिविर को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी । कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल गीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, परिवहन कर अधिकारी विजय आर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विनोद कुमार द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *