उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…उत्तराखंड ने वैश्विक स्तर पर बनाई प्रगतिशील पहचान|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन 2025 में बुधवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया।

मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक चुनौतियों का सामना कर राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रगतिशील पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित 10 सूत्रीय कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय समर्थन मिला है, जो भारत की नेतृत्व क्षमता को प्रमाणित करता है। इसी कड़ी में भारत ने Coalition for Disaster Resilient Infrastructure (CDRI) जैसे प्रभावी वैश्विक मंच का निर्माण किया है, जो आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

ad12

केंद्रीय मंत्री ने “सिल्क्यारा विजय अभियान” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान दृढ़ इच्छाशक्ति, सक्षम नेतृत्व और वैज्ञानिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन से प्राप्त सुझाव और शोध वैश्विक आपदा प्रबंधन रणनीतियों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *