Doon News…..इंजीनियर बिटिया का सहारा बने जिलाधिकारी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

इंजीनियर बिटिया का सहारा बने जिलाधिकारी

देहरादून। चन्द्रबनी निवासी होनहार इंजीनियरिंग छात्रा प्रियंका कुकरेती की जिंदगी में जिला प्रशासन सहारा बनकर सामने आया है। वर्ष 2021 में पिता के निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, वहीं प्रियंका का भाई दिव्यांग है। ऐसी स्थिति में प्रियंका ने अक्टूबर माह में अपनी माता संग जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात कर सहायता की गुहार लगाई थी।

जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रायफल फंड से प्रियंका को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उनकी योग्यता के अनुसार एक निजी शैक्षणिक संस्थान में उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराया। नौकरी मिलने के बाद प्रियंका अपनी माता के साथ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। मुलाकात के दौरान डीएम ने जब आगे की पढ़ाई के बारे में पूछा तो प्रियंका ने उच्च शिक्षा जारी रखने की इच्छा जताई।

इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रियंका का एमटेक में प्रवेश सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कराई। निजी शैक्षणिक संस्थान और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से प्रियंका की फीस, किताबों एवं अन्य शैक्षिक आवश्यकताओं का वहन करेंगे। आगामी सत्र में प्रियंका का प्रवेश तय माना जा रहा है।

ad12

जिला प्रशासन ‘नंदा-सुनंदा योजना’ के माध्यम से अब तक लगभग 32 लाख रुपए की सहायता से 90 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित कर चुका है। प्रशासन का कहना है कि होनहार बेटियों की राह में आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *