Doon News….कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय राज्यमंत्री नितिन प्रसाद मिले|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच साइबर क्राइम और साइबर कानून को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

महाराज ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि हैकिंग, फिशिंग, मैलवेयर, साइबर स्टॉकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा और निजता प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कानून और कड़े दंड का प्रावधान आवश्यक है। साथ ही समाज में साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि लोग ऑनलाइन अपराधों से बचाव के उपाय सीख सकें।
महाराज ने सुझाव दिया कि साइबर अपराधों के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष अदालतें स्थापित की जानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर साइबर अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी इस दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
