उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…वन्यजीवों के हमले में जनहानि पर 10 लाख मुआवजे की घोषणा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में आयोजित वन्यजीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में वन्यजीवों के हमले में जनहानि होने पर परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि अब 10 लाख रुपये करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड की लगभग 14.77 प्रतिशत भूमि संरक्षित क्षेत्र के रूप में चिन्हित है, जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा मात्र 5.27 प्रतिशत है। यह राज्य की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा कि उत्तराखंड की हरियाली और वन्यजीव देश-विदेश से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के साथ प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखना है। हर जिले में कम से कम एक नए पर्यटन स्थल की पहचान कर उसे विकसित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रदेश में इको-टूरिज्म मॉडल पर कार्य हो रहा है।

सीएम धामी ने बताया कि बाघ, गुलदार, हाथी और हिम तेंदुए जैसे दुर्लभ वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हुई है, परंतु मानव-वन्यजीव संघर्ष भी बढ़ा है। इसके समाधान के लिए ड्रोन और जीपीएस तकनीक से निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि “सीएम यंग ईको-प्रिन्योर“ योजना युवाओं को नेचर गाइड, ड्रोन पाइलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर और ईको-टूरिज्म उद्यमी बनने का अवसर दे रही है। प्रत्येक जिले में छात्रों के लिए इको क्लब भी बनाए जा रहे हैं।

ad12

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ आह्वान का स्मरण कर पर्यटकों से अपील की कि वे जंगल सफारी और धार्मिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं। इस अवसर पर वनमंत्री सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *