Aiims News….स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कई सार्थक गतिविधियों के साथ एम्स ऋषिकेश में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्थान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करते हुए उनकी जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्थान की प्रभारी कार्यकारी निदेशक और डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छत भारत दिवस का आयोजन केवल एक प्रतीकात्मक गतिविधि ही नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति से स्वच्छभारत में योगदान देने का आह्वान भी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का आत्मनिर्भर और स्वस्थ राष्ट्र का सपना तभी साकार हो सकता है जब स्वच्छता, स्थिरता और इसके प्रति जिम्मेदारी हमारी राजेमर्रा का हिस्स बन जांय। महात्मा गांधी जी को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए फेकल्टी सदस्यों, अधिकारीगणों और अन्य स्टाफ द्वारा संस्थान परिसर के भीतर और बाहर क्षेत्रों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी सुनिश्चित करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता शपथ ली गई।

कार्यक्रम समन्वयक और डीएमएस डाॅ. पूजा भदौरिया ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगों को रचनात्मक तरीके से जोड़ने के लिए संस्थान के मेडिकल छात्रों ने ओपीडी एरिया में मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों के सम्मुख स्वच्छता और जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक द्वारा हाथों की स्वच्छता बनाए रखने, अपशिष्ट पदार्थों का पृथक्करण और पानी के उचित उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। टीम द्वारा पर्यावरण बचाए रखने के उद्देश्य से विकल्पों को बढ़ावा देते हुए सफाई कर्मचारियों को जूट के थैले वितरित कर प्लास्टिक के थैलों और अन्य वस्तुओं के उपयोग को कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही पोस्टर, बैनर के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व और जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

ad12

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सीटीवीएस विभाग के हेड डाॅ. अंशुमान दरबारी, डॉ. पूजा भदौरिया, मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनीता रानी कंसल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. मुकेश पाल सहित कई अन्य फेकल्टी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी और मेडिकल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *