Laldhang Samachar..अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का धरना| BDC पिंकी सैनी ने संभाला मोर्चा|Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार

लालढांग क्षेत्र में कथित अवैध खनन के खेल के खिलाफ ग्रामीणों ने सीधे-सीधे खुलेतौर पर मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकी सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण अवैध खनन के खेल के खिलाफ आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। एक बार फिर ग्रामीणों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन कर अवैध खनन के खेल का विरोध किया है।

लालढांग।लालढांग क्षेत्र के डंडियांनवाला रवासन नदी में समतलीकरण के नाम से मशीनों द्वारा किये जा रहे खनन के खिलाफ रसूलपुर मीठिबेरी के ग्रामिणो ने मोर्चा खोल दिया।ग्रामिणो ने शुक्रवार को खनन स्थल पर पहुँच कर क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकी सैनी के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए।इससे पूर्व भी मशीनों से हो रहे खनन के खिलाफ ग्रामिणो ने रविवार को प्रदर्शन किया था लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा खनन कार्य पर कोई कार्यवाही नही की गई।जिससे खनन करने वालो के हौसले और भी बुलन्द हो गए। कार्यवाही न होते देख ग्रामीण मशीनों से किये जा रहे खनन पर रोक लगाने व अवैध खनन को रोके जाने को लेकर धरने पर बैठ गए।

ad12

सीमा चैाहान ने कहा कि नदी में अवैध खनन जोरो पर ह। ैजिससे नदी में गहरे गहरे गड्ढे हो गए है ।जिससे गांव को बरसात के दिनों में खतरा पैदा हो सकता। धरने पर बैठे ग्रामिणो ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने पर लालढांग भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा चैहान,मंडल महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत, पंकज चमोली, विक्रम चैहान, नन्दकिशोर सैनी,सीमा,पुष्पा देवी, हरि सिह रावत, सरिता अमोली, विनोद पोखरियाल,मनोज कुमार, पूनम, गुड़िया, राजकुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर पहुचे क्षेत्रीय उप निरीक्षक रामनाथ सिंह ने बताया कि अधिकारियों से आदेश पर मौके पर पहुँच कर खनन को बन्द कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *