Doon News…महिलाओं की स्वदेशी LED लड़ियों से जगमग होगी दिवाली|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। रायपुर विकासखंड देहरादून में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत ये महिलाएं दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए घरों की सजावट में उपयोग होने वाली एलईडी लड़ी खुद तैयार कर बाजार में बेच रही हैं। साथ ही, वे चाइनीज़ सजावटी सामान के उपयोग को कम करने का संदेश भी दे रही हैं।

महिलाओं ने वोकल फॉर लोकल की इस मुहिम को सशक्त बनाते हुए 1 लाख 20 हजार एलईडी लड़ी पैकेट तैयार करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक 1 लाख से अधिक पैकेट बाजार में बेचे जा चुके हैं। प्रत्येक पैकेट में 12 फीट लंबाई की 10 लड़ी होती हैं। पैकेजिंग का कार्य भी महिलाएं स्वयं कर रही हैं। इन पैकेट्स की बाजार कीमत 1000 से 1200 रुपए तक है, जिससे महिलाएं प्रत्येक पैकेट पर 100 से 150 रुपए तक की आय अर्जित कर रही हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से थानो न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले समूहों को इस प्रोजेक्ट के लिए 6% ब्याज दर पर 12 लाख रुपए का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और 0% ब्याज दर पर 5 लाख रुपए का कोऑपरेटिव लोन उपलब्ध कराया गया। इस सहायता से करीब 300 महिलाओं ने मिलकर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की सराहना की और इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए लाभदायक बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं अब स्थानीय उत्पादों से विभिन्न प्रकार की सजावटी वस्तुएं बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ये महिलाएं न केवल अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं।

दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ममता कोठियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि “हमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 1 लाख 20 हजार एलईडी लाइट बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसे हमने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इन लाइट्स को उचित मूल्य पर बाजार में बेच रहे हैं।”

ad12

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर ब्लॉक के वाइब्रेंट ग्रोथ सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एलईडी लाइट्स का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत महिलाओं ने एलईडी लाइट तैयार की हैं। जिन्हें बाजार में बेचा जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *