रुद्रप्रयागः सीएम धामी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र के तालजामण, डूंगर, बड़ेथ, जौला, कमद, उछोला, छैनागाड़ और पटुय गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत-बचाव कार्यों, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, मोटर मार्गों की स्थिति और केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

सीएम ने कहा कि इस वर्ष मानसून काल में प्रदेश को आपदा की कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आपदा की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया। बताया कि प्रधानमंत्री लगातार आपदा की स्थिति की जानकारी लेते रहे और प्रभावितों से भेंट करने के साथ ही प्रदेश को तत्काल राहत के लिए ₹1200 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की।

सीएम धामी ने अधिकारियों को 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहने और नदी-नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है, इसलिए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखना आवश्यक है। स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएं।

बैठक में विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी और विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आपदा से हुई क्षति की जानकारी दी।

ad12

मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *