Laldhang Samachar…..गुलदार के हमले में अच्छर सिंह घायल| अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा, लालढांग
लालढांग क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां समय-समय पर जंगली जानवरों के आ धमकने से ग्रामीण सहमे-डरे हुये हैं।शुक्रवार को यहां भी गुलदार आ धमका और गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमलाकर घायल कर दिया।
घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के मीठी बेरी स्थित गांव में ग्रामीण अच्छर सिंह पुत्र सज्जन सिंह अपने खेत की तरफ जा रहे थे रास्ते में गुलदार जो के बच्चों के साथ थी उसने हमला कर दिया हमले में अच्छर सिंह घायल हो गए उनके द्वारा हल्ला मचाए जाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए लोगों के द्वारा हल्ला मचाए जाने पर गुलदार भागने से अच्छर सिंह अपनी जान बचा पाए घायल होने पर अ च्छर सिंह को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार भेज दिया गया है



गुलदार द्वारा घायल किए जाने की खबर मिलने पर ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी द्वारा वन विभाग को सूचना गीत दी गई जिससे तत्काल वन विभाग के दरोगा नवीन कुमार मय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गुलदार की देखभाल की गई जिसमें गुलदार मौके पर नहीं मिला ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने वन विभाग से मौके पर गस्त बढ़ाने संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर घायल व्यक्ति को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
