Laldhang News….यहां ने खाकी ने फिर धरे ” बहुरूपिये “| अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा
ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में ढोंगी बाबा/बहरूपी के विरूद्व प्रचलित कार्यवाही के दौरान दिनांक 21.08.2025 को थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा चण्डीघाट क्षेत्र से बहरूपी भेष धारी 02 व्यक्ति जो चैकिंग के दौरान पकडे गये चण्डीघाट क्षेत्र पर उपरोक्त दोनो बहरूपी बाबा लोगों को रोककर परेशान कर रहे थे व तंत्र मंत्र/ जादू टोना आदि की कलाये दिखाने का प्रयास कर रहे थे।


जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड-भाड हो रही थी एंव बहरूफी बाबाओ के उक्त कृत से लोगो के भडकने/उग्र होने की संभावना थी। जब हम पुलिस कर्म0गणों ने इन बेहरुपियों को इस प्रकार का कृत्य करने से रोका और वहाँ से जाने को बोला तो उक्त दोनो व्यक्ति वंहा से जाने का विरोध करने लगे जिस पर कोई चारा न देखते हुए अभि0गणों को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया।
