उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….500 से अधिक लोगों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक लोगों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। इस दौरान उन्हें निःशुल्क दवाईयों भी बांटी गई। शिविर पर्यावरण मित्र (रैग पिकर्स), कर्मचारियों और उनके परिजनों ने लाभ उठाया।

आईएसबीटी स्थित नगर निगम परिसर में महापौर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल नोएडा, एम्स ऋषिकेश, एसपीएस राजकीय हॉस्पिटल और निर्मल आश्रम हॉस्पिटल के हृदय रोग, हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी, कैंसर, ईएनटी, नेत्र और सामान्य रोगों के 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी।

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल की टीम ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण भी दिया। वहीं 321 कर्मचारियों को जूते, वर्दी व मेडिकल किट प्रदान की गई। सिपेट इंस्टीट्यूट डोईवाला ने 35 प्रशिक्षित रैग पिकर्स को प्रमाणपत्र भी सौंपे।

महापौर पासवान ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है। शहर में स्वच्छता के साथ उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाना भी जरूरी है। नगर आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण मित्र स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ad12

मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, अमन कुमार, पार्षद आशु डंग, दिनेश रावत, राजेश कोठियाल, सरोजिनी थपलियाल, देवेंद्र प्रजापति समेत सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *