Uttarakhand News….हर्षिल से मातली और चिन्यालीसौड़ लाए गए 202 लोग|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। युकाडा और सेना के हेलीकॉप्टरों से हर्षिल में रुके लोगों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू किया जा रहा है। शनिवार को 202 लोगों को हेली सेवा से मातली और चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। यहां से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने बताया गया कि शनिवार सुबह से यूकाडा और सेना के हेलीकॉप्टरों से हर्षिल में रुके लोगों को रेस्क्यू किया गया। अपराह्न 11 बजे तक हर्षिल से 95 लोगों को मातली व 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया है। जहां से जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थानों में राहत और बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। राहत और बचाव दलों द्वारा जो भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है, विभिन्न एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

ad12

सहस्त्रधारा हेलीपैड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मातली, हर्षिल और चिन्यालीसौड में तैनात शासन व जिला प्रशासन के अधिकारी पल-पल की अपडेट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेज रहे हैं। इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी व यूएसडीएमए के विशेषज्ञ मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *