उत्तराखंडसंपादकीय

नीलकंठ यात्रा मार्ग पर DM ने  लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

यमकेश्वर/ऋषिकेश। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को नीलकंठ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली और पुलिस प्रबंधन समेत तमाम व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कांवड़ मेले में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। मेला पूरी तरह व्यवस्थित है। जहां भी कोई समस्या सामने आ रही है, उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है। कहा नीलकंठ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं।

डीएम ने पीपलकोटी-द्यूली पार्किंग, पुलिस चेकपोस्ट और भंडारों का निरीक्षण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। वहीं मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में दवाइयों की गुणवत्ता परखी। निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने डॉक्टरों के ठहरने आदि की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

डीएम भदौरिया ने जिला पंचायत को नीलकंठ क्षेत्र में शौचालयों में नियमित सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मंदिर समिति पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया। अवगत कराया गया कि सभी व्यवस्था सुचारु है। कभी-कभी बिजली कटौती हो रही है। जिसपर डीएम ने विद्युत विभाग को हर शटडाउन की सूचना प्रशासन को देने और समय निश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेला कंट्रोल रूम, पुलिस चौकी और खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सीसीटीवी की स्थिति जानी और वायरलेस संचार (वॉकी-टॉकी) को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा पुलिस विभाग भीड़ को बेहतर तरीके से संभाल रहा है। पुलिस विभाग ने बताया कि अभी तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।

डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया कि जन सुविधाओं के विस्तार के लिए कांवड़ यात्रा के पश्चात यात्री सुविधा के लिए स्थायी सुविधा केंद्र की योजना बनाई जाए। जिसका प्रयोग कुंभ मेले और आगामी कांवड़ यात्रा में किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को फल जूस आदि वितरित किए। साथ ही उनसे यात्रा पर फीडबैक लिया।

ad12

मौके पर एसडीएम यमकेश्वर अनिल चन्याल, पौड़ी रेखा आर्य, क्षेत्राधिकारी तुषार सिंह बोरा, अनुज कुमार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेन्द्र पांडेय, तहसीलदार वैभव जोशी, ईओ नगर पंचायत अंकित राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *