Laldhang News @ 18 बेहरुपी बाबा सपेरे भेषधारी Arrest|अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ द्वारा जारी “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय के आदेश के क्रम में थाना श्यामपुर पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र तोमर प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट जनपद हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.07.2025 को जनपद में प्रचलित श्रावण कांवड़ मेला के दृष्टिगत चौकी चण्ड़ीघाट क्षेत्र में गश्त/चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबाओं जो कांवडियों को रोककर परेशान कर रहे थे तथा उन्हें तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाने का प्रयास कर रहे थे।

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़ – भाड़ हो रही थी एवं बहरुपी बाबओं के उक्त कृत्य से कांवडियों के भडकने/उग्र होने की सम्भावना व संज्ञेय अपराध घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर से 18 बहरुपी सपेरे बाबाओं को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया है। जिन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

ad12

पुलिस टीम——
(1) थानाध्यक्ष नितेश शर्मा थाना श्यामपुर
(2) उ0नि0 देवेन्द्र तोमर प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट
(3) हे0का0 192 अनिल कुमार
(4) का0 1522 अनिल रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *