Uttarakhand Cabinet Meeting : बदरीनाथ में म्यूरल आर्ट से सजेंगी ITBT की दीवारें|Clickकर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Uttarakhand Cabinet Meeting : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रेस को कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराया।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि कैबिनेट ने सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट के 01 निसंवर्गीय पद को मंजूरी दी है। सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट लेवल 11 के पद को 05 साल के लिए सृजन किया गया है। यह एक निसंवर्गीय पद है।

डीजी सूचना तिवारी ने बताया कि कैबिनेट द्वारा बदरीनाथ धाम स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर मास्टर प्लान के अंतर्गत म्यूरल आर्ट वर्क कराए जाने को भी मंजूरी प्रदान की गई। पशुपालन विभाग की योजना जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति के लाभार्थियों को पशुपालन के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। डेयरी विकास की गंगा गाय योजना के विलय को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की। अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के लोगों को भी दिया जाएगा।

ad12

उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारियों के चयन के बाद इन्हें 02 साल तक का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण की अवधि को 02 साल से घटाकर 01 वर्ष किए जाने के निर्णय को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *