Uttarakhand News…श्रीनगर गढ़वाल में NDA व CDS परीक्षा की तैयारी पूरी |Click कर जानिये परीक्षा की तिथि

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Pauri Garhwal News : पौड़ी। संघ लोक सेवा आयोग रविवार 13 अप्रैल को जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत 04 परीक्षा केन्द्रों पर प्रस्तावित सीडीएस, एनडीए व एनए प्रथम चरण की परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने जिला कर्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने निर्देश दिये कि आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पंन कराना सुनिश्चित करें।

शुक्रवार को संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी ने पॉलीवार परीक्षा पत्रों को परीक्षा केन्द्र तक पंहुचाने के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि वह अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए निर्धारित समयानुसार परीक्षा पत्रों को परीक्षा केन्द्रों तक पंहुचाना सुनिश्चित करें।

उन्होने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, निकाय के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, जबकि परीक्षा केन्द्र संचालकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सहायक कन्ट्रोलर लोक सेवा आयोग पृथ्वी सिंह ने बताया कि रविवार को आयोजित इस परीक्षा में कुल 844 परीक्षार्थी २ामिल होंगे। जिसमें 513 एनडीए व 331 सीडीएस के परीक्षार्थी २ामिल है।

उन्होंने बताया कि एनडीए की परीक्षा राजकीय पॉलीटैक्निक श्रीनगर व राजकीय बालिक इण्टर कालेज श्रीनगर में जबकि सीडीएस की परीक्षा एचएनबी के बिरला कैम्पस श्रीनगर व राजकीय इण्टर कालेज डाक बंगला श्रीनगर में सम्पंन होगी। एनडीए की प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 से 12:30 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 से 04:30 बजे तक सम्पंन होगी। सीडीएस की परीक्षा प्रथम पाली प्रातः 09:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 तक, द्वितीय पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 12:30 से 02:30 बजे जबकि तृतीय पाली की परीक्षा पूर्वाहन 04:00 से 06 बजे के बीच सम्पंन होगी।

एनडीए परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलीटैक्निक श्रीनगर के लिए सुपरविजन ऑफिसर के रुप में पशुचिकित्साधिकारी श्रीनगर डॉ उत्तम कुमार व राबाइका के लिए खण्ड विकास अधिकारी खिर्सू हरेन्द्र कोहली को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।0 जबकि सीडीएस की परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र एचएनबी बिरला कैम्पस श्रीनगर के लिए सहायक अभियंता लोनिवि श्रीनरग हर्षवर्धन मैठानी व राइका श्रीनगर में आयोजित परीक्षा के सुपरविजन अधिकारी के रुप में कनिष्ठ अभियंता लघुडाल श्रीनगर सुभाष काण्डपाल को नामित किया गया है। पौड़ी कोषागार से परीक्षा पर्चो को परीक्षा केन्द्रों तक पंहुचाने के लिए अधिकारियों व सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

ad12

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श सिंह, सफाई निरीक्षक नगर पालिका परिषद पौड़ी हेमंत कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *