अखाड़ा परिषद अध्यक्ष्ज्ञ महंत नरेंद्र गिरी नहीं रहे | सदिग्ध भी मानी जा रही है मौत | विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share this news

CITY LIVE TODAY. MEDIA HOUSE- VIKASH SHRIVASTAV

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। प्रयागराज के बाघमबरी मठ में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उनके निधन की खबर से जहां एक ओर प्रशंसकों में शोक की लहर है। वहीं मौके पर प्रशासन जुटा हुआ है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या आत्महत्या हर एंगल से छानबीन की जा रही है।

ad12

बता दें कि महंत नरेंद्र गिरी साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था के अध्यक्ष थे। उनके अचानक निधन से जहां हर कोई हैरान हैं। साधु संतों में शोक की लहर है तो वहीं उनकी मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *