Weather Update News..होने लगा है गर्मी का एहसास|Click कर जानिये हाल-ए-मौसम

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


मौसम का मिजाज आहिस्ता-आहिस्ता गर्म होने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में तो दिन में चटक धूप से गर्मी का भरपूर अहसास होने लगा है। पहाड़ का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है।


माना जा रहा है कि सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में यह बढ़ोतरी और भी अधिक होने से दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से तपिश बढ़ने लगी है। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। जहां तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य होने से ठंड भी खत्म होने लगी है।

ad12

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में यह बढ़ोतरी और भी अधिक होने से दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *