Haridwar News…पहाड़ी महासभा का होली मिलन कार्यक्रम| Click कर जानिये कब और कहां
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
मत मारो मोहन लाला पिचकारी। होली हैं।।।।। रंगों का त्योहार एकदम द्वार खड़ा है। तन और मन दोनों होली के रंग में रंगने को आतुर हैं। हर साल की तरह इस साल भी पहाड़ महासभा होली मिलन कार्यक्रम मनाने जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 9 मार्च को पहाड़ी महासभा का होेली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। कहां।।।।। इसके लिये खबर को आखिरी तक

पढ़ियेगा।


पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरूण व्यास से आधिकारिक जानकारी देते हुये बताते हुये सभी को होली की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने बताया है कि हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि पहाड़ी महासभा द्वारा होली मिलन समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस खुशी के मौके पर हम आपको और आपके परिवार को सादर आमंत्रित करते हैं। यह समारोह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का एक शानदार अवसर है।
समारोह का विवरण
तिथिऋ 9 मार्च 2025 रविवार
समयरू 3रू30 बजे
स्थान-पार्थ सारथी हायर सेकेंडरी स्कूल, खड़खड़ी, हरिद्वार
हमारा विश्वास है कि आपकी उपस्थिति समारोह को और भी रंगीन और सुखद बनाएगी। इस आयोजन में हम सभी मिलकर होली के इस पर्व को धूमधाम से मनाएंगे।
आशा है आप हमारे साथ इस अवसर पर उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
आपका स्नेही,
तरुण व्यास(अध्यक्ष) जसवंत बिष्ट( सचिव)
पहाड़ी महासभा(रजि)