Pauri News… ” सुंदर ” की ” पुण्य की पाठशाला ” में एक और गरीब बेटी ने लिये फेरे| जगमोहन डांगी की Report
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी
नयारघाटी सतपुली के एकेश्वर विकास खंड अंतर्गत ग्राम मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था के द्वारा कन्या का विवाह बड़े धूमधाम से सम्पन्न करवाया वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के सहयोग से आज बुधवार वृद्ध आश्रम में एक और गरीब कन्या विवाह हिंदू रीतिरिवाज से बड़ी धूमधाम से सम्पन्न करवाई गई इससे पूर्व भी पांच कन्याओं की शादिया ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में बंधुवर सेवा समिति द्वारा करवाई जा चुकी है।
ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने 101 जरूरतमंद लोगों एवं विधवाओं की कन्याओं की शादी करवाने का संकल्प लिया है। शादी सम्पन्न करवाने एवं व्यवस्थाएं बनवाने के लिए उन्होंने बाकायदा बंधुवर सेवा समिति संस्था बनवाई है। जिसकी अध्यक्ष श्रीमती माया देवी है। ताकि जरूरतमंद गरीब लोग शादी करवाने के लिए माया देवी से संपर्क कर सकते है। उनके साथ कार्यकारणी में सतपुली क्षेत्र के पांचों विकास खंडों के समाजिक सरोकारों से वास्तव रखने वाले प्रबुद्ध लोग जुड़े है।
जो समय समय पर शादी सम्पन्न करवाने ने अपना अतुल्य योगदान देते है। आज 27 नवंबर को बीरोंखाल विकास खंड के ग्राम मैठाणा के सुरेन्द्र सिंह की पुत्री शर्मीली की शादी बीरोंखाल ब्लॉक के ही ग्राम चौर खिंडा निवासी वचन सिंह के पुत्र विजय के साथ हिंदू रीतिरिवाज के साथ बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुई यह की बधू पक्ष की तरफ से बारातियों के स्वागत के लिए स्वागत द्वार पर स्वयं आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान और उनका पूरा परिवार मौजूद थे।
बारातियों के जल पान और भोजन आदि व्यवस्थाओं को स्वयं सुंदर चौहान देख रहे। वह ऐसा लग रहा था की स्वयं इनकी अपने परिवार की शादी होगी इस पुण्य की पाठशाला में उनके साथ पुण्य के भागी बनने वाले में बंधुवर सेवा समिति सेवा समिति के अलावा क्षत्रिय उत्थान समिति कोटद्वार के सभी सदस्य के अलावा पंडित राकेश खकरवान, बंधुवर सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष माया देवी,कोष अध्यक्ष निकिता चौहान,जितेंद्र चौहान,त्रिलोक सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह नेगी,रणवीर सिंह रावत,विनोद चौहान,जगमोहन डांगी,पुष्पेंद्र राणा,राजकमल नेगी,विपुल सिंह रावत,
राजनीतिन सिंह रावत, उपेंद्र सिंह नेगी,प्रमोद रौथाण, सेवानिवृत प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत, बिपुल रावत,मातवर सिंह रावत, कैप्टन रणधीर सिंह नेगी,मुकेश सिंह चौहान,राहुल नेगी, क्षत्रिय उत्थान समिति कोटद्वार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी के सदस्य भी वर वधू को आशीर्वाद देने विशेष कोटद्वार से विशेष तौर पर आए सभी ने वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के साथ वर वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की ईश्वर से कामना की