नमस्कार| आज शुक्रवार है, हाजिर है आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते है। यदि आप नौकरी वर्ग से जुड़े हैं, तो आज आपका स्थानांतरण घर के समीप जो सकता है। आपके घर में पारिवारिक उत्सव हो सकता है। लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि बिना विचारे किसी काम में हाथ ना आजमायें।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा  रहने वाला है। यदि आप निजि व्यवसाय चलाने वाले व्यक्ति हैं,तो आज आप कार्य संबंधी कोई कारगर रणनीति बना सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को भी आज कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। तथा नौकरी रोज़गार के लिए प्रयासरत लोगों को भी आज सुनहरे मौके मिल सकते हैं।


                                                             

   मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपके दैनिक कार्य को तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन मन में उठने वाले नकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। तथा धन प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर आज आपको थोड़ा सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा।


कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए वहुत शुभ रहने वाला है।आपका मन काफी प्रसन्न और बौद्धिक चिन्तन रचनात्मक और सकारात्मक बना रहेगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए उद्यम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।।                                             

   सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन मन की अशान्ति के कारण आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। धन खर्च भी अधिक हो सकता है। धन निवेश का विचार हो तो आज टाल देना उचित होगा।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।यदि आप धन संबंधी किसी मामले से झूझ रहे हैं, तो सुलझाने का प्रयास करें। परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आपको किसी परिचित अथवा किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता।..


तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहने वाला है। आप जो भी काम शुरू करेंगे वे अवश्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशे वालों के लिए आज का उन्नतिकारक है। आपको मनोनुकूल स्थानपरिवर्तन या पदोन्नति भी मिल सकती है। अन्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है।     

                                                              

  वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत ही चलेंगे।लेकिन कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आप किसी कार्य की योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है। क्रोध की अधिकता व निर्णय शक्ति कमजोर रह सकती। आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान रखना होगा। धन के लेनदेन के मामलों में भी विशेष सावधनी की जरूरत है।अन्यथा धनहानि हो सकती है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके घर में ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में यदि किसी कारण वश मतभेद हैं, तो आज सुलह का प्रयास करें। नौकरी व्यवसाय में भी आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है।


 कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी पिछली किसी समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। आपके दैनिक कार्य सुखपूर्ण पूरे होंगे। आज आप किसी काम की शुरूआत करते हैं, तो वह समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएगा।

ad12

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ख़ासकर  बौद्धिक कार्यों में आपको अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े। व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष उप्लब्धि मिल सकती है। आज आपका सम्पर्क किसी सत्तासीन व्यक्ति से भी बन सकता है। लेकिन सन्तान से मतभेद रहने की संभावनाएं भी बन रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *