Pauri News @ गणेश ने पैनी की प्रचार की धार | ” गौं-गुठ्यार ” गोदियाल| ठेठ गढ़वाली में संबोधन जीत गया मन|जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल


पौड़ी संसदीय सीट पर मुकाबले रोचक होता जा रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी व कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने मैदान मारने को पूरी ताकत झोंक दी है। गणेश ने प्रचार अभियान को धार देते हुये गौं-गुठ्यार तक पहुंच बना ली है। गौं-गुठ्यार में गोदिल की एंट्री, सक्रिय व लोकप्रियता ने मुकाबले को कुछ भी हो सकता है कि स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। गौं-गुठ्यार के संपर्क के दौरान गणेश को लेकर ग्रामीणों का प्यार, स्नेह व उत्साह ने पौड़ी संसदीय सीट पर कांटे का मुकाबला बना ही दिया है। ऐसा सियासी पंडितों का भी मानना है।

मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याक्षी गणेश गोदियाल पौड़ी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कोट, पौड़ी,कल्जीखाल विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क एवं जन सभाएं की गई उनके निर्धारित जन संपर्क कार्यक्रम तहत वह पहले कोट फिर पौड़ी गगोड़स्यूं घाटी ल्वाली और अंतता देर सायं कल्जीखाल बाजार में जनसभा की और बाजार में रोड़ शो भी किया बेशक प्रत्याशी जमसभा में निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे लेकिन प्रत्याक्षी को सुनने महिलाएं देर तक पंडाल पर डटी रही कांग्रेस प्रत्याक्षी ने अपने एक घण्टे का भाषण पूरा गढ़वाली में दिया । उन्होंने अपने जीवन में मुकाम हासिल करने के लिए किया गया संघर्ष भी बीच – बीच में संक्षेप में जनता के साथ सजा किया

उन्होंने अपने संबोधन कहा की जनता इस बार भाजपा के नेताओं के खोखले वादे से ऊब चुकी है बार बार उनके जुमलों के झांसे में नहीं आने वाली है। अबकी बार गढ़वाल की जनता अपना मन बना चुकी है कि इस बार कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाना है कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को सांसद में भेजना है। उन्होंने अग्निवार, भू कानून,मूल निवास,अंकिता भंडारी बेटी के साथ हुआ दुराचार जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखें उन्होंने कहा यदि केंद्र में उनकी सरकार आएगी तो वह सबसे पहले वह अग्निवीर योजना को समाप्त करेगी।

प्रत्याक्षी गणेश गोदियाल को सुनने के लिए महिलाएं,वृद्ध,युवा भारी संख्या में देर सायं तक जन सभा स्थल पर डटे रहे यह तक की जनसभा में आई ग्रामीण महिलाएं उनके भाषण सुनने में इतने मशगूल हो गई की वह अपनी गाय बछिया को भी भूल गई। अक्सर ग्रामीण प्रवेश में महिलाएं सायं गाय बछिया संभालती है।जनसभा में वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख बलवंत सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय डबराल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बिष्ट, कांग्रेस अनुजति प्रकोष्ट अध्यक्ष सुनील कुमार, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी देवी,युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक नेगी,नवीन भट्ट,प्रदेश सचिव दीपक असवाल,पूर्व प्रधासचार्य राजेंद्र सिंह पटवाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयकृत सिंह

ad12

पटवाल,प्रत्यक्षी के साथ आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी,विनोद धनोशी,जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट,कांग्रेस महिला नेत्री अरुणा कुमार,पूर्व राज्य मंत्री सरिता नेगी,पूर्व राज्य मंत्री जगदीश चंद्रा,पूर्व जिलाधिकारी सुंदर लाल मुयाल,जयपाल बिष्ट,विनोद रावत,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित कुमार,कोट ब्लॉक अध्यक्ष विजय दर्शन बिष्ट,भास्कर बहुगुणा,पूर्व छात्र नेता गौरव सागर,आस्कर रावत युवक कांग्रेस के राजेश भंडारी,प्रधान संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व बसपा नेता जगपाल नेगी,कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चमोली,आदि मौजूद रहे जनसभा का संचालन कांग्रेस वरिष्ठ नेता केशवानंद आर्य ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *