LOk Sabha Election |बोले मोदी ” कमल खिलाने होंगे| बाकी गारंटी मेरी है|Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

PM Modi in Rishikesh : ऋषिकेश। गढ़वाल की तीन लोकसभा सीटों को साधने के लिए गुरुवार को ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस उत्साह को 19 अप्रैल बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि हमें विकसित भारत का संकल्प पूरा करना है, तो कमल खिलाने होंगे, बाकी काम मेरी गारंटी है।



गुरुवार को आईडीपीएल के हॉकी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और तीनों ही लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आदि भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड आता हूं पुरानी यादें ताज़ा करता हूं। भीड़ के मोदी-मोदी के नारों के बीच पीएम ने कहा कि तमिलनाडु में भी लोग कह रहे फिर एक बार मोदी सरकार।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है। जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारें थीं, तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे, आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है इसीलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं।



पीएम ने कहा कि देश मे ऐसी सरकार है जिसने 10 साल कई काम किए। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया। वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। उत्तराखंड में भी साढ़े तीन करोड़ से अधिक पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिला है। कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता।



उन्होंने कहा कि पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। पर्यटकों का उत्तराखंड में पहुंचना आसान होना चाहिए। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नीयत सही है। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।



उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। कहा कि उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों की बात बताया गया है। उत्तराखंड के नौजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं।

ad12



कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत के काम में भी रुकावटें डाली, लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *