Garhwal News..यहां महेंद्र राणा ने कही मोदी के लिये ये बात| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-कमल उनियाल


हाल में ही भाजपा में शामिल हुये द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा का द्वारीखाल में भव्य स्वागत हुआ है। इस मौके पर महेंद्र राणा ने भाजपा के कशिंदे गढ़ते हुये मोदी, शाह व धामी समेत अन्य कीक जमकर सराहना की।

द्वारीखाल विकास खण्ड के भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुखपाल नेगी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिह राणा का द्वारीखाल में फूल मालाओं,बाद्य यन्त्रों के साथ भव्य स्वागत किया। द्वारीखाल पहॅुचने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिह राणा को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी, उनके साथ कई कॉग्रेस पदाधिकारियों ने महेन्द्र सिह राणा की अगुवाई में कॉग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन थाम लिया। आज भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

उन्होने महेन्द्र सिह राणा जिन्दाबाद, सीएम धामी जिन्दाबाद, महेन्द्र भटट जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, के नारों से पूरे वातावरण को गुन्जायमान कर दिया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।जिसमे मण्डल अध्यक्ष सुखपाल सिह नेगी, ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रमुख महेन्द्र सिह राणा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा पार्टी और भी मजबूत हो गयी है,तथा उनके साथ पार्टी में शामिल हुये कार्यकर्ताओं का एवं प्रमुख महेन्द्र सिह राणा का मैं भाजपा पार्टी में शामिल होने पर धन्यवाद प्रकट करता हूॅ। उन्होने माल्यार्पण एवं शॉल ओढकर महेन्द्र सिह राणा का जोरदार स्वागत किया। अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिह राणा ने कहा कि मैं यशस्वी प्रधानमंत्री, मोदी, मुख्यमत्री धामी, एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट के नेतृत्व में आज देश आज काफी प्रगति कर नये नये आयाम चूम रहा है, तथा प्रगति के पथ पर अग्रसर है

भाजपा एक सिद्वान्तवादी, अनुशासित पार्टी है उन्हीं की प्रेरणा से मैं भारतीय जनता पार्टी में एक सिपाही के तौर पर शामिल हुआ हूॅ। मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विश्वास दिलाता हूॅ कि मैं पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करूंगा, तथा पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का भरसक प्रयत्न करूंगा। इसके लिए हम सभी को मिल जुल कर कार्य करना होगा, आज के स्वागत के लिए मैं मण्डल अध्यक्ष नेगी जी एवं सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूॅ।

ad12

प्रमुख महेन्द्र सिह राणा एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुखपाल नेगी की अगुवाई में राजेश बिष्ट, ललितमोहन कण्डवाल, दीपक कुकरेती, छत्रपाल सिह, नत्थीलाल, हर्षमोहन डबराल, भुवनेश डबराल, सन्दीप राणा, उपेन्द्र रावत, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड भाजपा महिला मोर्चा, सदस्य रेनू उनियाल, सदस्य जिलाकार्यकारिणी,हर्षदेव नैथानी, मण्डल उपाध्यक्ष नीरज कण्डवाल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रवीन्द्र रावत, मण्डल महामंत्री रविन्द्र डबराल, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा नैथानी, नरेश नैथानी, अजीत भण्डारी, प्रधान रूपचन्द्र जखमोला, संजीव जुयाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, क्षेत्र पंचायत प्रदीप कुकरेती, मस्तान सिह, राजमोहन सिह नेगी, सुमन बडथ्वाल, भाजपा कार्यकारिणी के समस्त सदस्य, कार्यकर्ता, एवं कई गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संजीव जुयाल एंव रविन्द्र डबराल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *