Accident…यहां कोहरे के चलते भिड़े पांच वाहन, दो घायल| Click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हरिद्वार से बुरी खबर है। हरिद्वार बाईपास पर हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को उचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को बाईपास से साइड में कर यातायात शुरू करवाया।
![Roorkee Accident News five vehicles including a car collided each other on Haridwar bypass due to fog](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/01/31/kahara-ma-bhaugdha-vahana_1706678367.jpeg?w=800&ssl=1)
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक कार सहित चार बड़े वाहन टैक्टर से टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।
![](https://i0.wp.com/newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/01/arun-23.jpg?w=800&ssl=1)
खबर यह भी है कि हाादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया। जबकि घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोहरा अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का इलाज चल रह है।