Garhwal News…अयोध्या में विराजे प्रभु श्रीराम| नयारघाटी में ” जय श्रीराम के जयघोष “| निकली शोभा यात्रा| कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, गढ़वाल डेस्क


अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के साथ ही रामराज की शुरूआत हो गयी है। इस पुनीत अवसर पर पूरा देश राममय हो गया। पूरा देश जय-जय श्रीराम के जयघोषों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पहाड़ों में पूरा माहौल राममय रहा। शोभा यात्राओं का दौर दिनभर चलता रहा। पौड़ी जनपद के सतपुली में भी जय-जय श्रीराम के जयघोषों की गूंज रही।

पौडी जनपद के सतपुली में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम भक्तो की भारी भीड ने जय श्री राम के घोष और शंखनाद से सतपुली बाजार गूँज उठा। प्रात काल से ही राम भक्तो ने मंदिर जा कर आशीर्वाद लिया और सभी के मंगल की कामना की।
सतपुली के हनुमान मंदिर से मुख्य बाजार तक रामभक्तो की भारी भीड़ उमड पडी।

ad12

भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शकुन्तला देवी राम भक्त अजय डोबरियाल ने बताया की भगवान राम सबके आदर्श है दुख पीडा के समय हम सभी भगवान राम को याद करते हैं। सभी के जीवन में सुख सौभाग्य लेकर आये शोभा यात्रा में आये सभी रामभक्तो ने भगवान राम से यही कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *