UP News…ताकि ये सर्द मौसम गरीब पर भारी न पड़े| इस संगठन ने बांटे जरूरतमंदों को कंबल| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


सर्द मौसम सितम ढाने लगा है। गरीब करे तो क्या करे। सर्द मौसम की रात क्या दिन भी काटने भारी पड़ रहे हैं। लेकिन समाज के रखवालों को गरीबों की फिक्र हैं। गरीब की सहायता को हाथ आगे बढ़ाते हैं। कई लोग भी हैं तो कई संस्थायें भी। एक ऐसी ही संस्था का नाम है अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन। जब भी गरीब को जरूरत महसूस होती है आगे आ जाती है। इस संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन कार्तिक कुमार लगातार समाज सेवा को कार्य करते रहते हैं। उत्तर-प्रदेश के अमरोहा में भी कुछ ऐसा हुआ कि गरीब की ठंड कम जरूर हो जायेगी। यहां संगठन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये गये।
दरअसल, अमरोहा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शरण करोटिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन और अमरोहा की समस्त टीम द्वारा कंबल वितरण किए गये। आइये, आप और हम भी अपने स्तर पर जरूरतमंदों के लिये कुछ ऐसा ही करें।


जैन अतिथि भवन में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन के प्रतिनिधि के तौर पर उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश धामा, प्रोग्राम की शोभा बढ़ाने पहुचे श्रीमती शशि जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भी मौजूद रही युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति धामा, सचिव श्रीमती वंदना शर्मा, नगर अध्यक्ष नूरपुर, देवेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष मेरठ, अपनी अपनी टीम के साथ शामिल रहे जैन समाज समिति अमरोहा के अध्यक्ष योगेश जैन एवं महामंत्री शरद कुमार जैन महिला जैन मिलन अमरोहा की अध्यक्षता श्रीमती सीमा जैन द्वारा की गई, महामंत्री श्रीमती सपना जैन सभी ने मिलकर गरीब लोगों को कंबल बाटे अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के अमरोहा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शरण करोटिया ने कहा की संगठन विस्तार से कार्य लगातार कर रहा है जरूरतमंद लोगों की सहायता हमारे द्वारा दिन रात की जा रही है

ad12

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने कहा कि हमारा संकल्प एक माह में 5000 लोगों को संगठन में लाने का है जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर हम संगठन में और मजबूती से कार्य कर सके सूचना प्रचार मंत्री अजय खुराना ने बताया हम दिन रात फेसबुक, व्हाट्सएप, न्यूज पेपर, और कॉल के माध्यम से लोगों से जुड़े हैं संगठन के कार्य लोग बड़ी तेजी से पसंद कर रहे हैं देवेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष और सत्य प्रकाश धामा, ने कहा हमारा संकल्प कोई भी पीड़ित या भूखा ना रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *