Jay Shri Ram…डांड्यू कांठ्यूं का मुल्क “जय-जय श्रीराम “| जानिये Bamoli में कब से होगी श्रीराम लीला| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


इन दिनों डांड्यू कांठ्यू का मुल्क जय-जय श्रीराम हो रखा है। जगह-जगह हो रहे श्रीराम लीला मंचन से धर्म-अध्यात्म का रंग बेहद गाढ़ा हो रखा है। इस क्रम में द्वारीखाल ब्लाक के बमोली गांव में भी जय-जय श्रीराम होने ही वाला है। यहां 8 नवंबर से श्रीराम लीला मंचन शुरू होगा। इसके लिये तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। श्रीराम लीला के बहाने ही सही यहां प्रवासियों व रैबासियों का मिलन होने वाला है। श्रीराम लीला में बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने की उम्मीद है।


द्वारीखाल ब्लक का बमोली गांव कई मायनों में बेहद खास है। यहां बहुत कुछ ऐसा जो इसे खास बना देता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वही गांव है जहां हाल में ही गोट के दर्शन हुये थे। वैसे तो डांड्यू कांठ्यू के मुल्क से गोट भी पलायन कर चुकी है लेकिन बमोली में गोट लौट आयी है। गोट के बारे में सिटी लाइव पहले भी खबरें प्रकाशित की जा चुकी है। यहां केवल बमोली की रामलीला मंचन का जिक्र किया जा रहा है।

ad12


काफी लंबे के बाद बमोली में बीते साल श्रीराम लीला का मंचन हुआ था। ग्रामीण बताते हैं कि करीब 25 सालों के बाद भव्य एवं दिव्य रामलीला का मंचन किया गया। जो समस्त क्षेत्र मे सरायी गई। इस वर्ष भी 8 नवंबर से मंचन का शुभारम्भ किया जाएगा, जिसकी तैयारियां एवं मंचन पूर्व अभ्यास जोर शोर से चल रहा है। श्री आदर्श रामलीला समिति बमोली के सभी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता एवं सदस्य श्री रामलीला मंचन के लिए अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सफल मंचन के लिए सभी प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *