Laldhang News…स्वामी ने दिये निर्देश तब ठीक हुआ क्षतिग्रस्त पुल| अनिल शर्मा की Report
सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
बीते दिनों हुयी भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुये गैंडीखाता और खदरी को जोड़ने वाले पुल को ठीक कर लिया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाम यतीश्वरानंद के निर्देश के बाद हरकत में आये वन विभाग ने पुल को ठीक कर लिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/07/bfb5da4a-2076-49b8-8ad5-011d3508c72d-42.jpg?resize=305%2C137&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/07/KYC-2-13.jpg?resize=369%2C166&ssl=1)
पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पोखरियाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को दी। स्वामी यतीश्वरांनद के निर्देश पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन बुलाकर तुरंत मार्ग को सुचारू रूप से शुरू किया गया। इस मौके पर विनोद पोखरियाल मंडल महामंत्री युवा मोर्चा हरीश रावत दिनेश बिष्ट विक्रम चौहान मंडल उपाध्यक्ष शिवम रावत वीरेंद्र पोखरियाल हुकम रावत विक्की रावत विजय सिंह जी मालचंद चौहान हरीश पंवार सोनी साहब सिंह राजेंद्र सिंह जी संतोष सभी साथियों ने इस काम में अपना सहयोग दिया।