जय हो भोलेनाथ| लालढांग में श्री शिव कथा| जानिये कब से|Anil Sharma की Report
सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
धर्मनगरी हरिद्वार कांवड़मयी हो रखी है। चारों ओर हर-हर महादेव के जयघोष हैं। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहे हैं। सावन के पवित्र माह में तन व मन सावन के रंग में रंगा हुआ है। लालढांग में नौ दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह कथा 14 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेगी। 23 जुलाई को यज्ञ व प्रसाद वितरित किया जायेगा।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/07/bfb5da4a-2076-49b8-8ad5-011d3508c72d-27.jpg?resize=336%2C183&ssl=1)
प्रेस को जारी जानकारी में बताया गया है कि प्राचीन शिव मंदिर मुख्य बाजार में श्री शिव कथा होगी। कथावाचक पंडित बलराज पोडियाल जी महाराज कथा का अमृतपान करायेंगे। आयोजन से जुड़े आलोक द्विवेदी, सुदन डबराल, धर्मेंद्र उपाध्याय, संजय अग्रवाल, अनिल शर्मा आदि ने भक्तों ने कथा का पुण्य प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई रविवार यज्ञ व प्रसाद वितरित किया जायेगा।