BJP @ 28 जून को होने वाली महारैली को कसी कमर| स्वामी ने संभाली कमान| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


28 जून को होने वाली महारैली को असरदार व सफल बनाने के लिये भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने तैयारियों की कमान संभाली हुयी है। इसी सिलसिले में गाजीवाली में हुयी भाजपा की खास बैठक में स्वामी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दोगुने उत्साह के साथ कार्य करने की अपील भी की।

गाजीवाली में हुयी बैठक में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास के महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में भी धामी सरकार विकास के लिये सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 28 जून को प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने के लिये सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर गंभीरता से कार्य करें।


स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हमारा एजेंडा है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आमजन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिये कार्य करें। उन्होंने कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिये अभी से जुट जायें। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी देवी ने कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी है जिसमें ईमानदारी से विकास कार्य होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करके भी दिखाती है। राजेश्वरी देवी ने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान व जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करना हमारी प्राथमिकता है।

ad12


बैठक में मंडल प्रभारी प्रमोद शर्मा, जिला मंत्री आलोक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, जिला सोशल मीडिया युवा मोर्चा मनोज कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य एससी मोर्चा मुकेश सूर्या, ग्राम पंचायत सदस्य गीता जोशी अनीता तडियाल सरिता अमोली, मंजू नेगी, पंकज चमोली, मन्ना लोधा सफी लोधा वरिष्ठ कार्यकर्ता और देव तुल्य जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *