Uttarakhand…मित्र पुलिस का हिस्सा बनें 1425 नये कांस्टेबल| राहुल सिंह की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस राहुल सिंह

Uttarakhand Police : देहरादून। उत्तराखंड पुलिस को मंगलवार को 1425 नए कांस्टेबल मिल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनमें से 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चयनित अभ्यर्थियों में जनपद पुलिस, पीएसी, आईआरबी और फायरमैन के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस कांस्टेबल के शेष 1550 रिक्त पदों के लिए भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने चयनित अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पुलिस आरक्षी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। कहा कि पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है। उत्तराखंड पुलिस अपने कार्यों के प्रति समर्पित रही है। कोरोनाकाल हो या प्राकृतिक आपदा और विपरीत परिस्थितियों में पुलिस फोर्स ने बेहतरीन कार्य किया है। कहा कि जब हम सेवाभाव से अपनी ड्यूटी करते है, तभी हम सही अर्थों में अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वह्न करने में सफल रहते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पुलिस आरक्षी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। कहा कि पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है। उत्तराखंड पुलिस अपने कार्यों के प्रति समर्पित रही है। कोरोनाकाल हो या प्राकृतिक आपदा और विपरीत परिस्थितियों में पुलिस फोर्स ने बेहतरीन कार्य किया है। कहा कि जब हम सेवाभाव से अपनी ड्यूटी करते है, तभी हम सही अर्थों में अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वह्न करने में सफल रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू होने से अभी तक पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराई गई हैं। अब युवाओं के भविष्य के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए उन्हें कितनी ही आलोचनाओं का सामना करना पड़े, वह युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि इन युवाओं को जनसेवा करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। कहा कि समाज के लिए पुलिस रोल महत्वपूर्ण होता है, लिहाजा मधुर व्यवहार के साथ कर्तव्यों का पालन करना और समाज को सही दिशा में दिखाने में पुलिस की बड़ी भूमिका होती है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा वर्ष 2016 के बाद लगभग सात साल में पुलिस को 1425 नए आरक्षी मिले हैं। आज से ही उनके प्रशिक्षण की शुरूआत हो जाएगी। आरक्षियों को सामान्य के साथ तकनीक आधारित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बताया कि पुलिस विभाग में वर्तमान में मुख्य आरक्षी दूरसंचार, उपनिरीक्षक व विधि विज्ञान प्रयोगशाला के तहत कुल 538 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

ad12

कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार समेत पुलिस के आला अफसर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *